Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

नैनीताल :संगठित होकर रहें महिलाएं

Published - Sun 24, Feb 2019

महिला सशक्तीकरण परिचर्चा

women empowerment paricharcha arya samaj mandir nainital

नैनीताल। आज कई महिलाएं ऐसी हैं, जो अपने अधिकार नहीं जानती हैं। अब समय आ गया है कि सभी महिलाएं अपने अधिकारों को जानें और उनका प्रयोग करके जीवन को सफल बनाएं। एकता में शक्ति है। महिलाएं एक रहकर अपना जीवन बेहतर बना सकती हैं। अपराजिता अभियान के तहत आर्य समाज मंदिर में आयोजित महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में 15 गांवों में महिलाओं व छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया तथा अपनी बात रखी। इस दौरान महिलाओं ने ‘संगठन में शक्ति है, सारी दुनिया झुकती है’ जैसे जोश भरने वाले नारे भी लगाए। समाज सेविका कंचन भंडारी ने कहा कि महिलाएं संगठित होकर रहें, इसी से एक-दूसरे की आवाज उठाई जा सकेगी। खुर्पाताल की उप प्रधान प्रेमा कनवाल सहित ज्योलीकोट, गेठिया, खुर्पाताल, खमोरी, रौखड़, मंगोली, गैरीखेत, बेतालघाट, सिमलखा, खलाड़, बसगांव, तड़ी, घटगढ़ की महिलाएं एवं छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में नारी गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया। (15-2-19)