Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

रायबरेली : स्वावलंबी बनें महिलाएं

Published - Tue 19, Feb 2019

नारी शिक्षा व सशक्तीकरण पर परिचर्चा

रायबरेली। महिलाओं ने देश की तरक्की में अहम योगदान दिया है। आज महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। मगर जरूरत है कि महिलाएं शिक्षा के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल करें और स्वयं के पैरों पर खड़ी हो सकें। अपराजिता अभियान के तहत 16 फरवरी को रायबरेली के बछरावां क्षेत्र के जीपीसीएल पब्लिक इंटर कॉलेज में 'नारी शिक्षा और नारी सशक्तीकरण' विषय पर आयोजित परिचर्चा में महिलाओं ने कुछ इसी अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, शिक्षा ऐसा कारगर हथियार है, जो महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक विकास में सहायक है। इस दौरान सभी ने अपराजिता संकल्प ​भी लिया। (16-2-19)