Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अमेठी : घर से हो सशक्त नारी की शुरुआत

Published - Tue 26, Feb 2019

महिला सशक्तीकरण पर परिचर्चा

अमेठी। महिला सशक्तीकरण की शुरुआत घर से होनी चाहिए। शिक्षा वह अहम कड़ी है, जो महिलाओं से संबंधित तमाम विसंगतियों को समाप्त कर देगी। शिक्षा से बेटियां स्वावलंबी बनेंगी। स्वावलंबन से समाज में उनकी पहचान बनेगी। इसी से बेटी-बेटे का भेद भी समाप्त होगा। अपराजिता अभियान के तहत 22 फरवरी को अमेठी क्षेत्र के रामनगर स्थित राजर्षि रणंजय सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आयोजित परिचर्चा में यह बात कही गई। वक्ताओं ने कहा कि बेटियां किसी भी बाधा की परवाह किए बिना अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। मजबूत इरादों और इच्छा शक्ति की बदौलत लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अपराजिता शपथ ली। (22-2-19)