Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सीतापुर : खत्म होने लगी बंदिशें

Published - Sun 17, Feb 2019

नारी सम्मान ​विषय पर परिचर्चा

women empowerment paricharcha studywell public school sitapur

सीतापुर। समाज को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और महिलाओं को भी चाहिए कि वो पुरुषों का आदर करें, तभी समाज में नारी ताकतवर बन सकेगी। अपराजिता अभियान के तहत 11 फरवरी को स्टडीवेल पब्लिक स्कूल में 'नारी सम्मान' विषय पर आयोजित परिचर्चा में शिक्षिकाओं व छात्राओं ने बेबाकी से अपनी बात रखी। छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने कहा कि पहले की तुलना में समाज में काफी बदलाव आया है। महिलाओं के घर से बाहर निकालने पर लगी बंदिश कुछ कम हुई है। महिलाएं अब पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने में उनकी मदद करनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अपराजिता शपथ ली। (11-2-19)