Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

महिला सशक्तीकरण की उठाई आवाज

Published - Fri 14, Dec 2018

महिलाओं ने भरे शपथ पत्र

women empowerment sanwad

झांसी। अमर उजाला के नारी गरिमा का साझा संकल्प ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’अभियान के तहत 9 दिसंबर को झांसी में ग्वालियर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित अमर उजाला के कार्यालय में परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर महिला सशक्तीकरण पर विचार प्रकट किए। सभी ने एक आवाज में महिलाओं के अ​धिकारों और सुरक्षा के लिए आवाज उठाई। इस दौरान 10 महिलाओं ने शपथ पत्र भरकर नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ भी ली।