Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

खुद को मजबूत बनाएं महिलाएं

Published - Sat 15, Dec 2018

परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की सीख दी

women empowerment sanwad

अंबेडकरनगर। अपराजिता अभियान के तहत 26 नवंबर को अकबरपुर नगर के मेंहदी एजुकेशनल एकेडमी में अमर उजाला परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें कहा गया कि स्वावलंबन के माध्यम से युवतियां खुद को मजबूत बना सकती हैं। शिक्षा के दौरान इस पर जोर दिया जा सकता है। जो महिलाएं घरेलू हैं, उन्हें भी स्वावलंबन पर ध्यान देना होगा। इससे उनका ध्यान व्यर्थ की चीजों की तरफ नहीं जाएगा। मुख्य अतिथि जन विकास केंद्र की सचिव गायत्री ने युवतियों व महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने पर ध्यान दें। इससे उनका और परिवार, दोनों का भला होगा।