Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बेटियों को पढ़ाएं

Published - Tue 22, Jan 2019

महिला सशक्तीकरण पर हुई बात

women empowerment workshop downdell shimla

शिमला। समाज की तरक्की के लिए महिलाओं का शि​क्षित होना जरूरी है। महिलाएं शिक्षित होंगी तो वे अपने अधिकारों को जान सकेंगी, इसके अलावा स्वास्थ्य, स्वच्छता से लेकर अन्य सामान्य ज्ञान भी उनका बढ़ेगा। इसके लिए बेटियों को पढ़ाएं और कामयाब बनाएं। अपराजिता अभियान के तहत शहर के डाउनडेल में आयोजित महिला सशक्तीकरण परिचर्चा में नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने महिलाओं को जागरूक किया। हाईकोर्ट के अधिवक्ता जगजीत सिंह ने बेटियों की शिक्षा से जुड़ी जानकारी दी। अंत में सभी ने अपराजिता शपथ ली। (14-1-19)