Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

आत्मनिर्भर बनें बेटियां

Published - Wed 26, Dec 2018

'आत्मनिर्भर बने बेटियां' विषय पर परिचर्चा

रायबरेली। बेटियां आज किसी से कम नहीं हैं। खेल में सानिया मिर्जा, साइना नेहवाल अपने देश का लोहा मनवा रही हैं तो एथलेटिक्स खिलाड़ी सुधा सिंह अपने जिले का नाम रोशन कर रही हैं। शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर विज्ञान। हर क्षेत्र में बेटियां कदम से कदम मिलाकर पुरुषों के साथ चल रही हैं। पंडित रामेश्वर वाजपेयी पीजी कॉलेज मुंशीगंज में अमर उजाला के 'अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स' अभियान के तहत 20 दिसंबर को 'आत्मनिर्भर बने बेटियां'  परिचर्चा में छात्राओं ने यह बात रखी। इस दौरान उन्होंने कहा - आज से नहीं, बल्कि प्राचीन काल से ही बेटियों ने तरक्की की इबारत लिखी है। राम के न कहते हुए भी सीता ने वन जाने का मन बना लिया था। आज जरूरत है कि बेटियां अपने अधिकारों को जानें और आगे बढ़े। उन्होंने कहा, महिलाएं अपनी आन-बान के लिए आगे आएं और आवाज उठाएं। (20-12-18)