Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सीतापुर : राजनीति में खुद को साबित करें

Published - Thu 13, Dec 2018

छात्राओं और शिक्षिकाओं ने परिचर्चा में रखे विचार

women in politices paricharcha

सीतापुर। अमर उजाला की मुहिम अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स के तहत मंगलवार को बिलाल इंटर कॉलेज पुराने सीतापुर में परिचर्चा हुई। इसमें छात्राओं व शिक्षिकाओं ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी विषय पर बेबाकी से राय रखी। पुरुष की तरह महिलाओं की भी राजनीति में आने की बात कही। छात्राओं ने कहा जिस तरह एक महिला अपना घर सजाती है, आज उसी तरह देश सजाने की जरूरत है। अकसर देखने में आता है कि महिला ग्राम प्रधान चुनी जाती हैं, लेकिन प्रधानी जीतने के बाद भी वह पांच बरस तक चूल्हा चौका ही करती हैं। हमें इस प्रथा को दूर करना होगा। अपना हक लेना होगा। जब एक महिला अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएगी, तो अन्य भी पीछे-पीछे आ जाएगी। खुद बढ़ो, इसके बाद दूसरों को बढ़ाओ।