Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सुल्तानपुर : योग से रहें स्वस्थ

Published - Sun 06, Jan 2019

योगा वर्कशॉप आयोजित

सुल्तानपुर। जीवन में योग शिक्षा का विशेष महत्व है। जिस तरह शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है, ठीक वैसे ही योग के बिना अच्छे स्वास्थ्य की कल्पना नहीं की जा सकती है। वैज्ञानिक आविष्कारों के इस युग में शरीर को फिट रखने के लिए योग करना और लोगों को इसके प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। शहर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत 5 जनवरी को आयोजित परिचर्चा में यह सलाह दी गई। कार्यक्रम का संचालन एबीआरसी रणवीर सिंह ने किया। एबीआरसी डॉ. रागिनी मिश्रा समेत अन्य वक्ताओं ने बीटीसी प्रशिक्षुओं को योग शिक्षा का महत्व बताया। (5-1-19)